अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा था कि वो मंगलवार को पावर प्लांट और ब्रिज पर हमला करेंगे. अब इस पर ईरान ने संयुक्त राष्ट्र से कहा है कि उसे इस पर चुप नहीं रहना चाहिए था.
संयुक्त राष्ट्र में ईरान के स्थायी मिशन ने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा, अगर संयुक्त राष्ट्र का ज़मीर ज़िंदा होता तो वह अमेरिका के युद्ध चाहने वाले राष्ट्रपति की इस खुली और बेशर्म धमकी पर चुप न रहता. ट्रंप इस पूरे इलाक़े को एक अंतहीन युद्ध में घसीटना चाहते हैं.
यह सीधे और खुले तौर पर आम लोगों को डराने की कोशिश है. वॉर क्राइम करने की साफ़ नीयत का सबूत है.
ईरान ने अपील करते हुए कहा, अंतर्राष्ट्रीय समुदाय और सभी देशों की क़ानूनी ज़िम्मेदारी है कि ऐसे भयानक वॉर क्राइम को रोका जाए. उन्हें अभी क़दम उठाना होगा. कल बहुत देर हो जाएगी.

