Headline
अनियमितताओं के चलते HPCL ने LPG के 10 डिस्ट्रीब्यूटर को किया सस्पेंड
भारी गिरावट के साथ हुई शेयर बाजार की शुरुआत, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों फिसले
प्रभास की आने वाली फिल्म ‘फौजी’ की कुछ तस्वीरें लीक, मेकर्स ने दी सख्त चेतावनी
आईपीएल 2026: आज गुवाहाटी में होने वाला मुकाबला भविष्य और वर्तमान की टक्कर
शमी ने फेर दिया उम्मीद पर पानी, पावरप्ले में सिर्फ 22 रन ही बना सकी SRH की टीम
संसद का विशेष सत्र बुलाने पर भड़की कांग्रेस, चुनावी लाभ लेने का आरोप लगाया
मालदा में ममता का विवादित बयान: कहा, EVM में खराबी हो तो मतदान न करें
पंजाब के मुख्यमंत्री मान का एलान, किसानों को मिलेगा फसल के नुकसान का मुआवजा
वाराणसी में सीएम योगी ने किया विश्वनाथ व काशी कोतवाल काल भैरव का दर्शन-पूजन

ईरान ने संयुक्त राष्ट्र को लिखे एक पत्र में कहा है कि अमेरिका ने ईरान में शांतिपूर्ण प्रदर्शनों को हिंसा, आंतरिक अशांति और ख़ून-ख़राबे में बदलने की कोशिश की. ईरान की समाचार एजेंसियों ने इस पत्र का टेक्स्ट फ़ारसी भाषा में प्रकाशित किया है.
ईरान के संयुक्त राष्ट्र में राजदूत अमीर सईद इरवानी ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस को लिखे पत्र में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयानों का हवाला दिया है.
पत्र में दावा किया गया है, डोनाल्ड ट्रंप ने हाल के बयानों में उन्होंने ईरान के विरोधियों को हथियार भेजने की बात स्वीकार की थी.
ईरान ने पत्र में लिखा, यह स्वीकारोक्ति ईरान की उस बात को पुख़्ता करती है, जिसमें कहा गया था कि अमेरिका ने ईरान में शांतिपूर्ण प्रदर्शनों को हिंसा, आंतरिक अशांति और ख़ून-ख़राबे में बदलने की कोशिश की.
इसमें आगे लिखा है, आम लोगों, नागरिकों और सरकारी संस्थाओं को हुए नुक़सान के लिए अमेरिका पूरी तरह ज़िम्मेदार है.
गौरतलब है कि पिछले साल जनवरी के प्रदर्शनों में हज़ारों लोग मारे गए. ईरानी सरकार के आधिकारिक आंकड़ों में लगभग 3,000 मौतों को स्वीकार किया गया.
जबकि मानवाधिकार संगठनों ने बताया कि उन्होंने लगभग 7,000 मृतकों की पहचान की है और अभी भी हज़ारों अन्य नामों की जाँच कर रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *