Headline
अनियमितताओं के चलते HPCL ने LPG के 10 डिस्ट्रीब्यूटर को किया सस्पेंड
भारी गिरावट के साथ हुई शेयर बाजार की शुरुआत, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों फिसले
प्रभास की आने वाली फिल्म ‘फौजी’ की कुछ तस्वीरें लीक, मेकर्स ने दी सख्त चेतावनी
आईपीएल 2026: आज गुवाहाटी में होने वाला मुकाबला भविष्य और वर्तमान की टक्कर
शमी ने फेर दिया उम्मीद पर पानी, पावरप्ले में सिर्फ 22 रन ही बना सकी SRH की टीम
संसद का विशेष सत्र बुलाने पर भड़की कांग्रेस, चुनावी लाभ लेने का आरोप लगाया
मालदा में ममता का विवादित बयान: कहा, EVM में खराबी हो तो मतदान न करें
पंजाब के मुख्यमंत्री मान का एलान, किसानों को मिलेगा फसल के नुकसान का मुआवजा
वाराणसी में सीएम योगी ने किया विश्वनाथ व काशी कोतवाल काल भैरव का दर्शन-पूजन

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार ने खराब मौसम से फसलों को हुए नुकसान का आंकलन कराने के आदेश दिए हैं और प्रभावित किसानों को मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ”हमने ‘गिरदावरी’ (फसल क्षति सर्वेक्षण) के आदेश दे दिए हैं और इसके बाद जिन किसानों की फसल को नुकसान हुआ है, उन्हें मुआवजा दिया जाएगा।”
मुख्यमंत्री राज्य के कई हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि से हुई फसल क्षति पर पूछे गए एक सवाल का जवाब दे रहे थे। रविवार को किसानों ने राज्य के विभिन्न इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि से हुए नुकसान के लिए मुआवजे की मांग की थी। किसानों ने अमृतसर, बठिंडा, मुक्तसर, होशियारपुर, तरन तारन और फतेहगढ़ साहिब सहित कई स्थानों पर भारी फसल नुकसान की सूचना दी है।
किसानों ने यह भी मांग की थी कि राज्य सरकार प्रभावित जिलों में फसल क्षति का आकलन कर उन्हें मुआवजा दे। कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने रविवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर प्रभावित किसानों के लिए राहत पैकेज की मांग की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *